{"_id":"68190175e66229e8b607912d","slug":"insulator-damaged-electricity-disrupted-for-11-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-132245-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इंसुलेटर क्षतिग्रस्त, 11 घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इंसुलेटर क्षतिग्रस्त, 11 घंटे बाधित रही बिजली
Mon, 05 May 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। 132 केवी रजवारे रामपुर उपकेंद्र से 33 केवी पांडेयपुर विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह आई तेज आंधी-पानी के दौरान गुल हुई बिजली करीब 11 घंटे बाद बहाल हुई। इससे करीब दो हजार घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठान में बिजली न आने से लोग परेशान रहे। रजवारे रामपुर से 33 केवी पांडेयपुर उपकेंद्र आने वाली मेन लाइन के तीन खंभे में लगे इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे लंभुआ फीडर की भी आपूर्ति ठप हो गई। इसे बदलने के बाद दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद 15 मिनट बाद ही नियमित डेढ़ घंटे की रोस्टिंग के तहत कटौती शुरू हो गई। पांडेयपुर उपकेंद्र से मदनपुर, शाहपुर हरिवंश, मुरली, रायपुर आदि गांव के एक हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। जबकि, लंभुआ फीडर से नगर पंचायत के 14 मोहल्लों को विद्युत आपूर्ति होती है।
एसडीओ मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि मेन लाइन में तीन इंसुलेटर पंचर (क्षतिग्रस्त) हो गए थे। उन्हें खोजने व बदलने में काफी समय लग गया। इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से खराबी ठीक करने में समय लग गया।
विज्ञापन
एसडीओ मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि मेन लाइन में तीन इंसुलेटर पंचर (क्षतिग्रस्त) हो गए थे। उन्हें खोजने व बदलने में काफी समय लग गया। इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से खराबी ठीक करने में समय लग गया।
विज्ञापन