{"_id":"64bebd8a8fec2097ee04e941","slug":"instructions-for-repairing-technical-flaws-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-862-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तकनीकी खामियां जल्द सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तकनीकी खामियां जल्द सुधारने के निर्देश
Mon, 24 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छता के मामले में चयनित ब्लॉक की ग्राम पंचायत नानेमऊ में नोडल अधिकारी के निरीक्षण में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं। उन्होंने खामियां जल्द सुधारने का निर्देश देते हुए ग्राम पंचायत में साफ-सफाई कार्य की सराहना की।
ग्राम पंचायत नानेमऊ को स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के तहत मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है। मॉडल ग्राम पंचायत के स्वच्छता संबंधी कार्यों की हकीकत को परखने के लिए केंद्र सरकार की एक टीम अगस्त में नानेमऊ आएगी। केंद्रीय टीम के पहुंचने से पहले स्वच्छ भारत मिशन के नोडल एसएन सिंह ने सोमवार को ग्राम पंचायत का जायजा लिया।
ग्राम सचिवालय पहुंचकर उन्होंने ग्राम प्रधान रमेश शर्मा और सचिव सचिन कुमार से वहां कराए गए स्वच्छता कार्यक्रमों की जानकारी ली। ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी कर्मियों एवं पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने गांवों में कूड़ा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सार्वजनिक शौचालय आदि सुविधाओं का सत्यापन किया। नालियों के तालाब में गिरने से पहले चेंबर बनवाने का निर्देश दिया। इसके बाद वह वापस चले गए।
निरीक्षण के पहले ब्लॉक मुख्यालय पर जिले के सभी एडीओ पंचायत और खंड प्रेरकों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता में पहले स्थान पर आने से गांव का चयन राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए किया गया है। अयोध्या मंडल की यह एकमात्र ग्राम पंचायत है। ग्राम पंचायत के चयन के बाद पंचायतीराज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी काम पूरा कराने में जुटे हैं।
इस दौरान डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल, एडीओ पंचायत अरविंद श्रीवास्तव, एडीपीएम अरुण देव मिश्र, जिला समन्वयक नीरज दूबे, राजकुमार, अभिषेक सिंह, जेई दुष्यंत सिंह, अजिता सिंह, राम विशाल पांडेय, संदीप यादव व सुमित कुमार, खंड प्रेरक सत्येंद्र सिंह और आशीष पांडेय मौजूद रहे।