{"_id":"67549be0ef20811ece0753a4","slug":"inspector-testified-against-former-sp-mla-from-lambhua-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-123499-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लंभुआ के पूर्व सपा विधायक के खिलाफ दरोगा ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लंभुआ के पूर्व सपा विधायक के खिलाफ दरोगा ने दी गवाही
Sun, 08 Dec 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके समर्थकाें के खिलाफ दर्ज केस में शनिवार को दरोगा ने गवाही दी। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने दरोगा से जिरह के लिए 12 दिसंबर की तिथि नियत की है।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रहे बीडीओ संदीप सिंह ने 24 फरवरी 2022 को लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके कई समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व विधायक के खिलाफ लंभुआ कोतवाली में भी आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। शनिवार को दरोगा राजीव मिश्र गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुए। उनका मुख्य बयान विशेष लोक अभियोजक ने दर्ज कराया। दरोगा से जिरह के लिए 12 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।