{"_id":"5e613f9b8ebc3eeb464f27cc","slug":"inspection-sultanpur-news-lko5122553185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों को मार्च तक पूूरा करना होगा प्रसाधनों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों को मार्च तक पूूरा करना होगा प्रसाधनों का निर्माण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत प्रसाधनों का निर्माण ग्राम पंचायतों को मार्च तक पूरा करना होगा। कार्य पूरा न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। गुरुवार को समीक्षा व निरीक्षण के दौरान उप निदेशक पंचायत ने यह निर्देश दिए।
गुरुवार को जिले में पहुंचे उप निदेशक पंचायत अयोध्या योगेंद्र कटियार ने कुड़वार की असरोगा ग्राम पंचायत में पंचायतराज विभाग की ओर कराए गए कार्यों व प्रसाधनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद सभी 14 विकास खंडों के सेक्रेटरियों, एडीओ पंचायतों व अन्य कर्मियों के साथ प्रसाधन निर्माण की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान धनराशि मौजूद होने के बाद भी कई ग्राम पंचायतों में प्रसाधन का निर्माण सुस्त पाया गया। इस पर डीडी पंचायत ने नाराजगी जताई। उप निदेशक ने सेक्रेटरियों व एडीओ पंचायतों को मार्च के अंत तक लक्ष्य के मुताबिक प्रसाधनों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लक्ष्य पूरा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेेतावनी दी।
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी केके सिंह चौहान ने बताया कि विकास भवन में दो चरणों में सेक्रेटरियों व एडीओ पंचायतों के साथ समीक्षा की गई। पहले चरण में 11 से दो बजे तक सात ब्लॉक व दो से पांच बजे तक सात ब्लॉक की समीक्षा हुई।