{"_id":"591dd2bf4f1c1bd529f240cb","slug":"inspection-of-new-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएस व डीआरएम ने नए ट्रैक का किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएस व डीआरएम ने नए ट्रैक का किया निरीक्षण
Amarujala Bureau
Updated Thu, 18 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक दोहरीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरेटिया-जफराबाद रेलखंड पर स्थित कोइरीपुर-श्री कृष्णानगर रेलवे स्टेशन के बीच करीब 18.85 किलोमीटर तक रेल पथ दोहरीकरण का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था। इसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में रूट परिर्वतन कर दिया गया था। कई ट्रेनें कैंसिल भी की गई थीं। बृहस्पतिवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त एसके पाठक, मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण पीके सांगी स्पेशल ट्रेन से कोइरीपुर स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों ने कोइरीपुर-हरपालगंज- श्रीकृष्णानगर के बीच नए रेल ट्रैक का पहले पुश ट्रॉली से औचक निरीक्षण किया। ट्रैक की नॉन इंटरलॉकिंग, सिग्नल, ट्रेनों के संचालन को लेकर नए ट्रैक की क्षमता का आकलन समेत अन्य कई बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की। निरीक्षण में सब सामान्य मिला। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोइरीपुर-श्रीकृष्णानगर के बीच के नए ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी। स्पीड ट्रायल में 120 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से नए ट्रैक पर ट्रेन का संचालन किया गया। उतरेटिया-जफराबाद रेल खंड के अंतर्गत प्रतिदिन 11 जोड़ी पैसेंजर व 58 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता है। नए ट्रैक के संचालन से अब ट्रेनों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
डीआरएम सतीश कुमार ने बताया कि उतरेटिया-वाराणसी रेल खंड के अंतर्गत छंदरौली-अढ़नपुर स्टेशन के बीच 58.66 किलोमीटर रेलपथ दोहरीकरण का कार्य अभी शेष है। उतरेटिया-वाराणसी रेलखंड की लंबाई 271 किलोमीटर है। इस दायरे के अंतर्गत 212 किलोमीटर रेल पथ दोहरीकरण का कार्य किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमित गोयल, सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी, वाणिज्य निरीक्षक ज्योति स्वरूप, अभिनय श्रीवास्तव, टीआई एनपी शुक्ला समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन