फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Injured the jeweler and looted a bag of jewelry

Sultanpur News: सर्राफ को घायल कर जेवर का बैग लूटा

Fri, 07 Jul 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Injured the jeweler and looted a bag of jewelry
जयसिंहपुर(सुल्तानपुर)। बाजार से घर लौट रहे मोपेड सवार सराफा व्यवसायी को बृहस्पतिवार देर शाम कार सवार बदमाशों ने असलहे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और गहनों से भरा बैग लूट लिया। गंभीर हालत में घायल व्यापारी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना से व्यापारियों में गुस्सा है जबकि पुलिस इसे लूट नहीं मारपीट की घटना बता रही है।
विज्ञापन



वारदात जयसिंहपुर डबल नहर के पास घटित बताई जा रही है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी वीरेंद्र अग्रहरि (58) की बरौंसा बाजार में बेलहरी रोड पर सराफा की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे वीरेंद्र मोपेड से जेवर से भरा बैग लेकर घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन



उनके छोटे भाई शिवेंद्र अग्रहरि ने कहा कि जयसिंहपुर डबल नहर के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर मोपेड रोकी। असलहे से उनके सिर पर जोरदार वार कर घायल कर दिया और बैग भी छीनकर भाग गए। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल वीरेंद्र को सीएचसी ले जाया गया जहां से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। हालांकि कोतवाल प्रेम चंद्र सिंह ने इसे लूट नहीं, मारपीट की घटना ही बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, घटनास्थल पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि भी पहुंचे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने कोतवाली से चंद दूरी पर हुई इस लूट कांड की निंदा की है और पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा से वार्ता कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed