{"_id":"69ff7d656fb1002caf0727e5","slug":"infant-boy-falls-from-mothers-lap-into-canal-body-found-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155925-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मां की गोद से नहर में गिरा मासूम, मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मां की गोद से नहर में गिरा मासूम, मिला शव
Sun, 10 May 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर के कमोलिया गांव के पास नहर में सर्च ऑपरेशन करते एसडीआरएफ के जवान।-स्रोत-पुलिस
धम्मौर। भांटी निवासी अर्चना देवी का पुत्र आर्यन (09 माह) शुक्रवार दोपहर उनकी गोद से गिरकर नहर में डूब गया। उसकी खोज में एसडीआरएफ लगाई गई। शनिवार की शाम करीब 28 घंटे बाद मासूम का शव कमोलिया गांव के पास से मिला। शव मिलने के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची है। बताया गया है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है।
परिजनों ने बताया कि अर्चना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने नौ माह के बेटे आर्यन के साथ घर से निकली थी। इसी दौरान शारदा सहायक खंड-49 नहर के पास अचानक आर्यन उनकी गोद से फिसलकर पानी में गिर गया। घरवालों ने जानकारी धम्मौर पुलिस को दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह से एसडीआरएफ ने फिर से नहर में अभियान शुरू किया। शाम चार बजे कमोलिया नहर पुल के पास बच्चे का शव मिला।
मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पिता कुलदीप कोरी का रो-रोकर बुरा हाल है। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मासूम की मानसिक रूप से बीमार मां से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।