फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Independence day celebrations in full swing

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाया शहर

Mon, 14 Aug 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 14 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Independence day celebrations in full swing
तिरंगे में रंगे लोग - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी व गैर सरकारी भवन विद्युत रोशनी से जगमगा उठे। भवनों पर झालरों की रंगविरंगी सजावट से ने पूरा शहर नहा उठा है। मंगलवार की सुबह से स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह आठ बजे सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा लहराएगा। 

विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस को मनाने की चल रही तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी व गैरसरकारी भवन विद्युत रोशनी से नहा उठे हैं। भवनों पर लगी रंगबिरंगी झालरों ने पूरा शहर जगमग हो गया है। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, नगरपालिका परिषद, जिला पंचायत समेत अन्य सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों को झालरों से सजाया गया है। सोमवार की शाम होते ही रोशनी से शहर जगमगा उठा। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को जिला प्रशासन ने जारी किया है। जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। साढ़े सात बजे महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। डीएम ने कहा की सुबह आठ बजे सभी सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में झंडारोहण व उसके बाद राष्ट्रगान होगा। इसके बाद शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद, खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत स्टेडियम में साढ़े आठ बजे सुबह बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पौने नौ बजे पौधरोपण व बजे जिला कारागार में फल वितरण तथा साढे़ 10 बजे मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान पार्क की साफ-सफाई होगी। 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया जाएगा। दोपहर को सैनिक कल्याण कार्यालय में शहीदों की पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed