{"_id":"6ac68e7a47b6b756630003c9","slug":"inauguration-of-the-seva-sankalp-mela-annaprashan-and-godh-bharai-ceremonies-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166736-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सेवा संकल्प मेले का शुभारंभ, अन्नप्राशन और गोदभराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सेवा संकल्प मेले का शुभारंभ, अन्नप्राशन और गोदभराई
Wed, 07 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सेवा संकल्प मेले में गोदभराई करते विधायक राजेश गौतम। स्रोत- विधायक
सुल्तानपुर। कादीपुर ब्लॉक परिसर में पांच दिवसीय सेवा संकल्प मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। मेले का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। इसका लक्ष्य पात्र लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। विधायक ने दो महत्वपूर्ण आयोजन किए। उन्होंने रानीपुर कायस्थ निवासी सुनील मिश्र और ऋचा मिश्र के पुत्र सम्पन्न मिश्र का अन्न प्राशन कराया। जवाहर नगर निवासी मंजूर अली की पत्नी रुकसाना की गोदभराई भी की गई।
खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मेला नौ अक्तूबर तक चलेगा। यह सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। साथ ही उन्हें संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दरगाही निषाद मौजूद रहे। एडीओ पंचायत अशोक भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। ब्लॉक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद थे।