फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Inauguration of crushing season in sugar mill with havan-puja.

Sultanpur News: हवन-पूजन संग चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ

Fri, 13 Dec 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of crushing season in sugar mill with havan-puja.
पेराई सत्र के दौरान मौजूद जिला​धिकारी व अन्य
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में बृहस्पतिवार को 41वें पेराई सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ शुरू हो गया। जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने हवन पूजन किया। शासन ने चीनी मिल को 8.50 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. आरए वर्मा और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अगुवाई में हवन पूजन के साथ डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2024-25 की शुरुआत की। इस दौरान महमूदपुर गांव निवासी राम अनुज सिंह के ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी गन्ना की तौल कराई गई।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने किसान राम अनुज को अंगवस्त्र व बाल्टी भेंटकर सम्मानित किया। प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए चीनी मिल परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। किसान अपने कोटे, गन्ना पर्चियों की तिथि और भुगतान की जानकारी पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने पटना, धनपतगंज, सेमरी व बिरसिंहपुर गन्ना क्रय केंद्रों को पुनः चीनी मिल में संरक्षित करने की मांग जिलाधिकारी से की। धनजई गांव के किसान घेर्राऊ सिंह, राज गोपाल सिंह व सरैया मझौवा के अजय भान सिंह ने विधायक से पटना क्रय केंद्र को चीनी मिल में संरक्षित करने की मांग की।

पर्याप्त गन्ना आपूर्ति पर चालू होगी पेराई
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। चीनी मिल परिसर में हुई गोष्ठी में किसानों ने प्रधान प्रबंधक व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह से अपनी समस्याएं रखीं। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने किसानों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि 23 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी कर दिया गया है। जैसे ही चीनी मिल पर पर्याप्त गन्ना आपूर्ति की मात्रा सुनिश्चित हो जाएगी, मिल को गन्ना पेराई के लिए चालू कर दिया जाएगा। इस मौके पर डायरेक्टर रंग बहादुर सिंह, दान बहादुर तिवारी, गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामयज्ञ वर्मा, रामतेज वर्मा, गया प्रसाद वर्मा, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

लक्ष्य हासिल करना चुनौती
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल को शासन ने 8.50 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। चीनी मिल पर 6850 गन्ना सदस्य जुड़े हैं। इसके अंतर्गत करीब 2550 हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की फसल खड़ी हुई है। मिल में देरी से पेराई शुरू होने के कारण करीब 35 गन्ना क्रेसरों पर बिक जाने से लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है।


चीनी मिल में समस्याओं का अंबार
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मिल परिसर में बना प्रसाधन आधा अधूरा बना पड़ा है। पीने के पानी टोटी अराजकतत्व तोड़कर उठा ले गए हैं। चीनी मिल यार्ड का विश्राम गृह गंदगी से पटा पड़ा है। जहां पर छुट्टा पशुओं की समास्या बनी रहती है। जानवर किसानों की हाड़तोड़ मेहनत से तैयार उपज को बर्बाद करते रहते हैं। गन्ना किसानों के बोलने पर पशुपालक झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इतना ही नहीं रात्रि में किसानों के ट्रैक्टर पार्ट्स भी चोरी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed