फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   in market sold six times more expensive vegetable

बाजार में बिक रही छह गुना महंगी सब्जी

Sat, 08 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

जिले की थोक और फुटकर मंडियों में सब्जी के भाव में अंतर तीन से छह गुना तक पहुंच गया है। बिचौलियों की सक्रियता से सस्ती सब्जी का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। थोक आढ़तिए किसानों को रियायती दर पर सब्जी बेचने को मजबूर कर रहे हैं। किसानों के लिए सब्जी की खेती घाटे का सबब बनती जा रही है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित अमहट, कादीपुर, कोइरीपुर, लंभुआ समेत अन्य बड़ी मंडियों में बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है। इससे थोक व फुटकर सब्जी के भाव में अंतर तीन से छह गुने तक पहुंच गया है। किसानों की सब्जियां कम दर पर खरीदे जाने से उनके आगे लागत निकालने की समस्या खड़ी हो गई है। किसानों को खाद, बीज, सिंचाई, निराई-गुड़ाई व मंडियों तक लाकर बेचने का वाजिब लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


फल एवं सब्जी व्यापार मंडल अध्यक्ष मो. शमीम ने बताया कि थोक व फुटकर मूल्य में भारी अंतर होने से सस्ती सब्जी का लाभ बिचौलिए उठाने लगे हैं। ऐसे में मध्यम व निम्न वर्ग हरी सब्जियों से वंचित होने लगा है। मंडी सचिव से वार्ता कर सब्जी के थोक व फुटकर मूल्य के अंतर को कम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक व फुटकर सब्जी का भाव नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने मंडियों में सचिव स्तर के अफसरों की तैनाती कर रखी है। इन्हें प्रतिदिन के भाव की समीक्षा करने के निर्देश हैं। बावजूद मंडी प्रशासन अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन बना हुआ है।


मंडी सभापति रतीभान वर्मा ने बताया कि मूल्य नियंत्रित करने के लिए टीम गठित कर थोक व फुटकर मूल्य की समीक्षा की जाएगी। बिचौलियों की सक्रियता थोक मंडियों से खत्म की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed