फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   imprisonment to the person guilty of attempting rape

Sultanpur News: दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को पांच वर्ष की सजा

Thu, 08 Feb 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
imprisonment to the person guilty of attempting rape
सुल्तानपुर। सरसों की फसल काटने गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एफटीसी प्रथम के न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर ने बुधवार को आरोपी को दोषी मानते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक बल्दीराय थाने के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी 27 मार्च 2012 को पड़ोस के नेपाल चौबे का पुरवा गांव स्थित खेत में सरसों की फसल काटने गई थी। वहां पर आरोपी अशोक चौबे ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन


आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी अशोक चौबे के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी अशोक चौबे को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed