{"_id":"6adcf7e316680eb0b808f7bf","slug":"immersion-processions-will-be-taken-out-along-designated-routes-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-167977-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: निर्धारित मार्गों से निकाले जाएंगे विसर्जन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: निर्धारित मार्गों से निकाले जाएंगे विसर्जन जुलूस
Sat, 24 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय में निरीक्षण करते मंडलायुक्त व डीआईजी। संवाद
बल्दीराय। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस पूर्व से निर्धारित किए गए मार्गों से ही निकाले जाएंगे। संवदेनशील स्थलों पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को नजर रखना होगा। शनिवार को दौरे पर पहुंचे अयोध्या मंडलायुक्त राजेश कुमार व डीआईजी सोमेन बर्मा ने डीएम, एसपी सहित उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को यह निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने बल्दीराय के कूरेभार, धनपतगंज, देहली बाजार, पारा बाजार, वलीपुर एवं इब्राहिमपुर सहित अन्य जगहों पर मूर्ति विसर्जन स्थलों व शोभायात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों व आपातकालीन सहायता की उपलब्धता व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त व डीआईजी ने बल्दीराय थाने में डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी विनीत जायसवाल, उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें संवदेनशील स्थलों पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को नजर रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर नजर रखने की हिदायत दी गई। कुड़वार में गोमती नदी के विसर्जन घाट का एएसपी बृज नारायण सिंह ने निरीक्षण किया।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लिया जायजा
शहर के शाहगंज चौकी में दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार व डीआईजी अयोध्या सोमने बर्मा ने जायजा लिया। डीएम व एसपी को महोत्सव में हो रही भीड़ पर नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी व डीएम से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अन्य अधिकारी मौजूद रहे।