फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   IMA honors doctors

आईएमए ने चिकित्सकों को सम्मान से नवाजा

Tue, 02 Jul 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
IMA honors doctors
सुल्तानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार डॉक्टर्स डे मनाया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी में नगर के प्रमुख चिकित्सकों का सम्मान किया गया। साथ ही आम लोगों के मध्य अपनी विशिष्टता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अमहट स्थित एक होटल में आईएमए के बैनर तले आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ से आए आरएमएल के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में हो रहे परिवर्तन के बारे में समझना है।
विज्ञापन

डॉक्टरों को एक कमरे में सीमित होकर कार्य करना पड़ता है। यही कारण है कि समाज में क्या हो रहा है इसका पता नहीं चल पाता। अपने को सुरक्षित करते हुए संवेदन पूर्ण तरीके से मरीजों का इलाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए मंडल के एडी हेल्थ डॉ. राजेंद्र कपूर ने कहा कि चिकिसक समुदाय के प्रति आज भी आमजनों को विश्वास है। हमें लोग भगवान नहीं पर उससे कम भी नहीं समझते।
एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने साथियों की दायित्व के प्रति सजगता, जागरूकता को सराहा। कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारी का एहसास है और जिस तरह से मेडिकल के क्षेत्र में प्रगति हो रही है वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया में नजीर बनेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेपी सिंह, डॉ. आरए वर्मा, डॉ. आरपी सिंह, सीएमएस डॉ. वीबी सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. डीएस मिश्रा, डॉ. एएन सिंह, डॉ. अर्चना, डॉ. आरआर मिश्रा समेत दर्जनों चिकित्सकों को कर्तव्य निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने कहा डॉ. रॉय ने समाज सेवा के क्षेत्र में चिकित्सक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की थी। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ आरके मिश्र, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed