फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Illegal parking and encroachment become a menace

Sultanpur News: अवैध पार्किंग व अतिक्रमण बने नासूर

Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking and encroachment become a menace
मेडिकल कॉलेज-डाकखाना मार्ग पर लगा जाम। 
सुल्तानपुर। शहर में मेडिकल कॉलेज से लेकर डाकखाना चौराहा मार्ग के दुकानदारों ने सीमा से बढ़कर सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा सड़क की पटरी को पार्किंग बना दिया गया है। इसके साथ ही ठेेले वाले भी बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। इस वजह से यहां पर अक्सर जाम लगता है। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से जाम की समस्या बनी है। यहां आने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


डाकखाना मार्ग पर बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। इस मार्ग पर कुछ शापिंग कॉम्प्लेक्स भी मौजूद हैं। इन कॉम्प्लेक्सों के सामने बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग दिन में रहती है। जिससे सड़क का दायरा सिमट गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों की ओर से सड़क की पटरियों पर अपनी दुकानों के सजाने से आवागमन का मार्ग और सिकुड़ गया है। रही सही कसर ठेले वाले पूरी कर दे रहे हैं। इन सबके बीच सड़क की जगह कम होने से वाहनों का आवागमन सरतलता से नहीं हो पाता है। स्कूलाें में छुट्टी के दौरान इन मार्ग पर भीषण जाम लग जा रहा है। दिन में भीड़ बढ़ने पर जाम की समस्या और बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर स्थित गल्लामंडी चौराहे पर भीषण जाम लगता है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी समस्या झेलनी पड़ती है। जाम की समस्या से निपटने के लिए काफी दिनों से यहां पर कोई अभियान भी नहीं चलाया गया है।


जल्द चलाएंगे अभियान
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed