{"_id":"5f5a59a58ebc3e54de0c36c2","slug":"illegal-mining-going-on-day-and-night-in-saidpur-sultanpur-news-lko5394998157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर में दिन-रात चल रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर में दिन-रात चल रहा अवैध खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के चीनी मिल के पास कुछ दिनों से दिन-रात अवैध खनन चल रहा है। इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य ने फोन से एसओ और चौकी इंचार्ज को दी, इसके बावजूद खनन बंद नहीं हुआ। मामला जब एसपी के संज्ञान में आया तो पुलिस हरकत में आई और खनन बंद कराया। मामले में पुलिस की भूमिका की जांच के लिए एसपी ने एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की है।
सैदपुर गांव के सामने चीनी मिल के बगल में दो दिनों से पोकलैंड व जेसीबी लगाकर खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। महमूदपुर सलाहपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी एसओ गोसाईगंज हरीराम यादव और टाटिया नगर चौकी इंचार्ज को दी थी। उनकी सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए धर्मेंद्र सिंह ने प्रकरण से एसडीएम सदर रामजी लाल को अवगत कराया।
एसडीएम ने एसओ गोसाईगंज को तत्काल अवैध खनन रोकने का आदेश दिया था। इसके बावजूद एसओ ने काम नहीं बंद कराया। उसके बाद जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने इसकी सूचना एसपी शिवहरी मीणा को दी। एसपी ने अवैध खनन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजकर काम को तत्काल बंद करा दिया। एसपी ने अवैध खनन में पुलिस की भूमिका की जांच के लिए एसडीएम सदर के साथ ही सीओ की संयुक्त टीम गठित की है। एसपी ने कहा कि मामले में पुलिस की भूमिका की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।