फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   If you have the desire for salvation, you will not find God: Rambhadracharya

मोक्ष की इच्छा रहेगी तो नहीं मिलेंगे भगवान : रामभद्राचार्य

Sat, 18 Oct 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
If you have the desire for salvation, you will not find God: Rambhadracharya
विजेथुआ धाम में बाल्मीकि रामायण सुनाते राम भद्राचार्य। - फोटो : विजेथुआ धाम में बाल्मीकि रामायण सुनाते राम भद्राचार्य।
सूरापुर। विजेथुआ महोत्सव में वाल्मीकि रामायण सुना रहे तुलसी पीठाधीश्वर राम भद्राचार्य ने शुक्रवार को कहा कि जब तक मोक्ष की इच्छा रहेगी, व्यक्ति ईश्वर को नहीं पा सकता। जो मुक्त हो जाते हैं, वे भी भगवान राम की शरण चाहते हैं। मुक्त भगवान के गले का मुक्ताहार बनता है और भक्त भगवान के चरणों की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि राम सीता और लक्ष्मण यही तीन हमारे आराध्य हैं। रामायण में वाल्मीकि कहते हैं राम परमात्मा, सीता भक्ति व लक्ष्मण वैराग्य हैं।
विज्ञापन

वैराग्य और भक्ति से ही परमात्मा को प्राप्त किया जा सकता है। महंत राजूदास ने कहा कि राम भद्राचार्य हम सबके आदर्श है। वे सनातन का झंडा बुलंद करने वालों के संरक्षक हैं। उनकी इच्छा है कि पाक अधिकृत कश्मीर शीघ्र ही भारत में शामिल हो। आयोजक विवेक तिवारी के अनुज डॉ. रत्नेश तिवारी ने सपत्नीक व्यास पीठ का पूजन किया। तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने गुरु अर्चन किया। इस दौरान विधायक राजेश गौतम, गोपाल राय, आशुतोष सिंह मोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत के चेयरमैन आनंद जायसवाल, आनंद द्विवेदी, ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed