फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   If the mobile number in the RC is incorrect, the PUC process will get stalled.

Sultanpur News: आरसी में मोबाइल नंबर गलत तो अटक जाएगा पीयूसी

Mon, 14 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
If the mobile number in the RC is incorrect, the PUC process will get stalled.
सुल्तानपुर। वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) बनवाने जा रहे हैं तो पहले आरसी में दर्ज मोबाइल नंबर जांच लें। नंबर बंद, गलत या किसी दूसरे व्यक्ति का है तो पीयूसी बनवाने में अड़ंगा लग सकता है। नई व्यवस्था में प्रदूषण जांच केंद्र पर वाहन का सत्यापन होने के बाद आरसी में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। सही ओटीपी दर्ज होने के बाद ही पीयूसी प्रमाणपत्र जनरेट होगा।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में करीब तीन हजार वाहनों की आरसी में दर्ज मोबाइल नंबर या तो बंद हैं या मिसमैच हैं। एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला ने बताया कि ओटीपी आरसी में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही आएगा। इसलिए वाहन स्वामी पीयूसी बनवाने से पहले अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें। मोबाइल नंबर परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से भी बदला जा सकता है। इसके लिए वाहन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करना होगा। डिजिटल आरसी खुलने के बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज कर उसे सेव किया जा सकता है। कोई भी वाहन स्वामी कार्यालय में आधार कार्ड, आरसी की प्रति और नया मोबाइल नंबर लेकर संशोधन करा सकता है।
विज्ञापन

फर्जी पीयूसी पर कसेगा शिकंजा

नई व्यवस्था से बिना वाहन की वास्तविक जांच कर पीयूसी जारी करने पर प्रभावी रोक लग सकेगी। एआरटीओ प्रशासन के मुताबिक बिना वैध पीयूसी के वाहन चलाने पर नियमानुसार जुर्माना लगाने का प्रावधान है। बार-बार नियम तोड़ने पर आरसी निलंबित करने तक की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed