{"_id":"64a46c44e758d34d4403e0b4","slug":"if-the-building-is-handed-over-then-get-the-benefit-of-the-library-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-123-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भवन हैंडओवर हो तो मिले पुस्तकालय का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भवन हैंडओवर हो तो मिले पुस्तकालय का लाभ
Wed, 05 Jul 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
- जीआईसी मैदान में हुआ है भवन का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। शहर के जीआईसी खेल मैदान में राजकीय पुस्तकालय का भवन लगभग बनकर तैयार है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग को भवन हैंडओवर नहीं हो पाया है। भवन हैंडओवर नहीं होने से पुस्तकालय का संचालन नहीं हो पा रहा है। दिसंबर 2016 में शहर के राजकीय इंटर मीडिएट कॉलेज के खेल मैदान मे पुस्तकालय का निर्माण कराने की मंजूरी मिली थी। 68.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुस्तकालय का निर्माण कराने की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल लिमिटेड, बाराबंकी को सौंपी गई थी। भवन का निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा 15 नवंबर 2018 निर्धारित की गई थी। कार्यदायी संस्था ने पुस्तकालय का निर्माण करा दिया है, लेकिन अभी तक भवन की फिनिशिंग नहीं हो पाई है। इसके पीछे कार्यदायी संस्था की लापरवाही उजागर हो रही है। पुस्तकालय भवन हैंडओवर नहीं हो पाने से इसका संचालन नहीं हो पाया है। इस बारे में सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने बताया कि शीघ्र ही भवन हैंडओवर कराने का प्रयास किया जाएगा।