फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   HT line wire fell on Haliyapur road, jammed for one hour

Sultanpur News: हलियापुर मार्ग पर गिरा एचटी लाइन का तार, एक घंटे लगा जाम

Fri, 02 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
HT line wire fell on Haliyapur road, jammed for one hour
हलियापुर मार्ग पर बांसी गांव के पास  हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की वजह से ठिठके वाहन।
कुड़वार (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर से हलियापुर जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे जूनियर हाईस्कूल बांसी के पास अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार में करंट दौड़ रहा था, जिससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

एक घंटे तक लगे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाइक सवार तो खेतों से होकर निकल गए, लेकिन चार पहिया और बड़े वाहनों को रुकना पड़ा। टोल फ्री नंबर 1912 पर काल करने पर विभागीय कर्मियों ने सप्लाई बंद की, जिसके बाद तार को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन

तार टूटने की वजह से उतरदहा, नीरसहिया कुम्हाई, खड़गपुर, बंशा का पुरवा सहित 15 गांव में की आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते समस्या आई है। तार हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है। गांव की बिजली आपूर्ति के लिए कर्मियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा कर्मियों का जारी रहा धरना
सुल्तानपुर। छंटनी व फेस अटेंडेंस पर अपनाए जा रहे दबाव के साथ उम्र का हवाला देकर कर्मचारियों को निकालने जाने के विरोध में दरियापुर बिजली उपकेंद्र परिसर में संविदा कर्मचारियों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद अग्रहरि ने कहा कि 911 संविदाकर्मियों में से 586 कर्मियों को कंपनी हटाने की तैयारी कर रही है। मांग नहीं मांगी गई तो लड़ाई आरपार की होगी।

आधे शहर में नौ घंटे गुल रही बिजली
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर बिजली उपकेंद्र में खराबी आने से सुबह 10 बजे से बत्ती गुल हो गई। दरियापुर, राइननगर, खैराबाद, पंचरास्ता, जमालगेट, अन्नू चौराहा, बाधमंडी सहित आधे शहर में बिजली न आने से दिनभर लोग बेहाल रहे। शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हुई। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित थी। शाम को सप्लाई बहाल करा दी गई।

200 गांवों में 12 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
धनतगंज (सुल्तानपुर)। धनपतगंज उपकेंद्र पर क्षतिग्रस्त पैकिंग बदलने के लिए सुबह सात बजे से शाम सात बजे का शट डाउन लिया गया था। जिससे शंकरगढ़ फीडर की भी आपूर्ति ठप थी। दोनो उपकेंद्रों के 200 से अधिक गांव में सुबह से ही बत्ती गुल हो जाने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। एसडीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत के चलते आपूर्ति बंद थी। शाम सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed