फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   How Nursing Students Learn How to Prevent Cybercrime

Sultanpur News: नर्सिंग छात्राओं ने सीखे साइबर क्राइम से बचाव के तरीके

Sun, 29 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
How Nursing Students Learn How to Prevent Cybercrime
 पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद सीओ नगर व नर्सिंग छात्राएं। 
सुल्तानपुर। घासीपुर लोहरामऊ स्थित साईं स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ नगर प्रशांत सिंह ने नर्सिंग की छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन अनजान लिंक को अपना समर्थन बिल्कुल न दें। कोई भी परेशानी हो सकती है, आप किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर ने नर्सिंग छात्राओं को साइबर क्राइम से सावधान किया। उन्होंने कहा कि अंजान नंबर से आने वाले कॉल व वीडियो काॅल भी नहीं उठाने चाहिए। साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर लोगों का डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं, जो उनकी धमकियों से डर जाते हैं। स्वयं जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है, बल्कि थाने पर बुलाती है। बताया कि फेसबुक पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करना चाहिए, जब तक भेजने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल न कर लें। ओटीपी भूलकर भी किसी के साथ शेयर न करें।
कहा कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर दें। इससे आपको मदद मिल जाएगी। पुलिस की पाठशाला में सीओ नगर प्रशांत सिंह को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शोभित सिंह ने स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। निदेशक सुधांशु राजकुमार ने आभार जताया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल शबीना बानो, मनोज कुमार, विजय कुमार, दिलीप तिवारी, उपासना सिंह, प्रीति, बिंदु यादव, पूनम, सौम्या, शिखा, अंजलि, शिवानी, ईशा, नेहा, आकांक्षा, वाइस प्रिंसिपल मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed