{"_id":"5d28cfa68ebc3e6cd8781332","slug":"houses-collapse-teenage-death-four-injured-in-rains-sultanpur-news-lko470360714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से कच्जचा मकान ढहा, किशोर की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से कच्जचा मकान ढहा, किशोर की मौत, चार घायल
विज्ञापन
सुल्तानपुर । गौरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात तेज बरसात से एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मकान में सो रहे पांच लोग मलबे में दब गए।
चीख पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। गंभीर हालत में पांच लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव निवासी लल्लू तिवारी परिवार के सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार की रात भोजन करके सो रहे थे। रात में तेज आंधी के दौरान हुई बरसात में लल्लू तिवारी का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया।
मकान के नीचे लल्लू तिवारी का पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख पुकार के बाद आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद मकान के मलबे को हटाकर लल्लू के बेटे अजय, अर्पित (16), और समर्पित के साथ ही पत्नी अनीता और मां श्यामा देवी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सभी को गंभीर हालत में ग्रामीण लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।