{"_id":"6502005f60255ca8010697c5","slug":"house-collapses-woman-dies-after-being-buried-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2713-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश से गिरा घर, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश से गिरा घर, दबकर महिला की मौत
Thu, 14 Sep 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोधेपुर गांव में बुधवार शाम बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। बंधुआकलां थाना क्षेत्र के लोधेपुर निवासी वसीम की पुत्री फातिमा (24) बीते दिनों मायके आई थी। बुधवार शाम बारिश की वजह से वसीम के घर की कच्ची दीवार ढह गई।
उसके मलबे में दबकर फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गई। दीवार ढहने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से फातिमा को मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शादी हसनपुर में हुई थी।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना राजस्व कर्मियों को भी दी है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फातिमा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।