{"_id":"6aa1ad5307ed64d47e0f2735","slug":"host-girls-win-two-divisional-titles-ayodhya-triumphs-in-the-junior-category-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-164566-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेजबान बेटियों ने जीते दो मंडलीय खिताब, जूनियर में अयोध्या बाजीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेजबान बेटियों ने जीते दो मंडलीय खिताब, जूनियर में अयोध्या बाजीगर
Thu, 10 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिकाएं। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान सुल्तानपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब-जूनियर और सीनियर वर्ग में अयोध्या को हराकर सुल्तानपुर ने मंडलीय खिताब अपने नाम किए। जूनियर वर्ग के फाइनल में अयोध्या ने सुल्तानपुर को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के संयोजन में हुई प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार पांडेय और क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने किया।
सब-जूनियर वर्ग के फाइनल में सुल्तानपुर ने अयोध्या को लगातार दो सेट में 2-0 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले मेजबान टीम ने अंबेडकरनगर को भी 2-0 से पराजित किया था। जूनियर वर्ग के फाइनल में सुल्तानपुर और अयोध्या के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अयोध्या ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सुल्तानपुर ने अयोध्या को 2-1 से मात देकर मंडल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, सुमन यादव और शशि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। व्यवस्थाएं सुरेश कुमार यादव और प्रदीप कुमार मौर्य ने संभालीं। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह और सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव ने विजेता व उपविजेता टीमों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
अब प्रयागराज में दिखेगा दम
मंडल विजेता सुल्तानपुर की सब-जूनियर और सीनियर टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। महिला वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 24 से 27 सितंबर तक प्रयागराज में प्रस्तावित है।