फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   hospital

Sultanpur News: चिकित्सक नदारद, स्ट्रेचर पर तड़पता रहा घायल

Mon, 12 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
hospital
भदैंया सीएचसी में भर्ती घायल युवक। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। भदैंया सीएचसी में रविवार शाम चिकित्सक के मौजूद नहीं होने से घायल युवक स्ट्रेचर पर तड़पता रहा। इस पर परिजनों ने हंगामा किया जिसके बाद पहुंचे चिकित्सक ने युवक का इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में रेलवे लाइन के पास बृजेश विश्वकर्मा के बेटे आशीष को रविवार शाम कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। आशीष को गंभीर हालत में लेकर परिजन और ग्राम प्रधान सूरज सिंह शाम छह बजे सीएचसी पहुंचे। उस समय सीएचसी का दरवाजा बंद था। परिजनों को आशीष को स्ट्रेचर पर लिटा दिया और आधा घंटे तक चिकित्सक को तलाशा।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश सिब्बल अस्पताल पहुंचे और आशीष का उपचार शुरू किया। इस बीच स्वीपर यूनुस खान भी अस्पताल पहुंच गया। प्रधान के अनुसार यूनुस के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। प्रधान ने इसकी शिकायत सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी से की। जानकारी पर डॉ. राकेश सिब्बल ने स्वीपर को फटकार कर भगाया। उधर, आशीष की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि सीएमओ के आदेश के बाद स्वीपर को हटा दिया गया है। इसकी लिखित रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियो को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed