फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   hospital

फर्श पर मरीज, गलियारे में तीमारदार और वेंटिलेटर पर व्यवस्था

Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hospital
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बैठे लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। मरीजों के लिए न पर्याप्त बेड हैं और न ही तीमारदारों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था। एडी स्वास्थ्य ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन को तीमारदारों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था करने के निर्देश पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी में मरीज और तीमारदार फर्श पर ही बैठे मजबूर हुए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त बेड तक नहीं हैं। नियमत: मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को बैठने के लिए कुर्सी होनी चाहिए, लेकिन एक अदद स्टूल भी नहीं है। इमरजेंसी, जनरल, पेइंग और आर्थो वार्ड में मरीजों के तीमारदारों के लिए एक भी कुर्सी नहीं रखी गई है। मात्र सर्जिकल वार्ड के बाहर ही कुर्सी रखी गई है। जिला अस्पताल की अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी को दो दिनों में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी थी। दो दिन में रिपोर्ट देने व कार्रवाई की बात तो दूर व्यवस्था में कोई तब्दीली नहीं आई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को कई मरीज फर्श पर पड़े मिले। मरीज लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे तीमारदार भी एक कोने में फर्श पर ही बैठे रहे। ऐसे तीमारदार भी मिले जिन्होंने मरीज को इमरजेंसी में चिकित्सक को दिखाने के बाद फर्श पर ही लिटा दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल का कहना है कि अस्पताल की ओपीडी में तीमारदारों के बैठने के लिए व्यवस्था है। इमरजेंसी व अन्य स्थानों पर जो समस्या है, उसे एक-दो दिन में दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed