फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hospital

जिले के सरकारी अस्पतालों में मात्र छह बाल रोग विशेषज्ञ

Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hospital
सुल्तानपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर चिकित्सकों की कमी ने ग्रहण लगा दिया है। वायरल फीवर के साथ ही कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों का होना बेहद जरूरी है, लेकिन जिले में मात्र छह ही चिकित्सक तैनात हैं।
विज्ञापन

वायरल फीवर के प्रकोप से बड़ी संख्या में बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड बीमार बच्चों से भरा पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी पर भी बच्चों के उपचार के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। किसी भी सीएचसी और पीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती ही नहीं है। जिले में मात्र छह बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इनमें एक बाल रोग विशेषज्ञ जिला महिला अस्पताल, दो बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल और तीन बाल रोग विशेषज्ञ सीएमओ के अधीन काम कर रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञों की कमी से बच्चों को होने वाले वायरल फीवर, निमोनिया जैसी बीमारियों का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

14 सीएचसी व 43 पीएचसी पर चिकित्सकों के 155 पद खाली
जिले में ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की मौजूदगी नहीं होने से बीमार लोगों को लेकर प्रतिदिन उनके तीमारदार जिला मुख्यालय का रुख करते हैं। जिला अस्पताल में भारी भीड़ की वजह से अधिकांश लोगों को प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 14 सीएचसी और 43 पीएचसी पर 287 चिकित्सकों के पद सृजित हैं। इनमें से मात्र 132 चिकित्सकों की ही तैनाती है। 155 चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। ऐसे में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सीमित चिकित्सकों के सहारे ही लोगों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed