Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hospital or Parking? Vehicles Parked in the Path of Patients at the Medical College

Sultanpur News: अस्पताल या पार्किंग, मेडिकल कॉलेज में मरीजों के रास्ते में खड़े वाहन

Sat, 18 Apr 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hospital or Parking? Vehicles Parked in the Path of Patients at the Medical College
मेडिकल कॉलेेज के पुरानी बि​ल्डिंग परिसर में ओपीडी के सामने खड़े वाहन। सं
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग इन दिनों इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं के लिए चर्चा में है। अस्पताल परिसर के मुख्य गेट से अंदर घुसते ही बेतरतीब खड़े वाहन और बिखरी हुई निर्माण सामग्री मरीजों की मुश्किलों को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में इस बिल्डिंग में डिजिटल एक्सरे, डायलिसिस यूनिट और आयुष विंग जैसी सेवाएं संचालित हो रही हैं, जहां प्रतिदिन 300 से 400 मरीज आते हैं। पार्किंग की सही व्यवस्था न होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन रास्ते में ही खड़े कर दिए जाते हैं। इसके साथ ही जगह-जगह पड़े मलबे और निर्माण सामग्री ने रास्तों को और भी संकरा कर दिया है।
विज्ञापन

हालात इतने खराब हैं कि स्ट्रेचर पर आने वाले गंभीर मरीजों को वार्ड या एक्सरे कक्ष तक ले जाने के लिए तीमारदारों को खुद रास्ता बनाना पड़ता है। कई बार वाहनों को हटवाने के लिए लोगों से मिन्नतें करनी पड़ती हैं। रास्ते में बार-बार रुकने के कारण गंभीर मरीजों की जान पर खतरा बना रहता है, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्माण सामग्री ने बढ़ाई मुसीबत
शनिवार को आयुष ओपीडी में इलाज कराने आईं मधुसूदन का पूरा निवासी पार्वती ने बताया कि पर्चा बनवाने के बाद जब वह ओपीडी पहुंचीं, तो रास्ता पूरी तरह वाहनों से घिरा था। काफी मशक्कत और दिक्कतों के बाद ही वह डॉक्टर तक पहुंच सकीं। वहीं, दिलावरपुर के राम भरोसे ने कहा कि वे एक मरीज को एक्सरे के लिए लाए थे, लेकिन रास्ते में खड़े वाहनों के कारण स्ट्रेचर को बार-बार रोकना पड़ा, जिससे मरीज की परेशानी और बढ़ गई। अस्पताल में चल रहा निर्माण कार्य भी इस अव्यवस्था को और गंभीर बना रहा है। बिल्डिंग के भीतर और बाहर सीमेंट, बालू और अन्य निर्माण सामग्री बेतरतीब ढंग से पड़ी है, जिससे मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही पूरी तरह बाधित है।



व्यवस्थित कराए जाएंगे वाहन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसी गुप्ता ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराया जाए और मरीजों का रास्ता हर हाल में खाली रखा जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में फैली निर्माण सामग्री को जल्द से जल्द हटवा दिया जाएगा ताकि आवाजाही में कोई बाधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed