{"_id":"6a11aa6c7629f12903061e88","slug":"home-guards-made-to-perform-menial-labor-in-sultanpur-seen-sweeping-mopping-clearing-scrap-inquiry-demanded-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: होमगार्डों से कराया मजदूरों जैसा काम, झाड़ू-पोछा के साथ कबाड़ साफ करते दिखे; कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: होमगार्डों से कराया मजदूरों जैसा काम, झाड़ू-पोछा के साथ कबाड़ साफ करते दिखे; कार्रवाई की मांग
Sat, 23 May 2026 06:54 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 23 May 2026 06:54 PM IST
सार
सुल्तानपुर में होमगार्डों से मजदूरों जैसा काम कराया गया। झाड़ू-पोछा के साथ कबाड़ साफ करते दिखे। मामले में बहुजन अधिकार सेना ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
होमगार्डों से कराया मजदूरों जैसा काम
- फोटो : वायरल वीडियो ग्रैब।
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में जिला अग्निशमन केंद्र में तैनात होमगार्डों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्दीधारी होमगार्ड सुरक्षा या आपदा प्रबंधन की ड्यूटी करने के बजाय झाड़ू-पोछा लगाते, कबाड़ ढोते और मजदूरों की तरह कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर शनिवार को 'बहुजन अधिकार सेना' ने कड़ा ऐतराज जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया है कि देश और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन जवानों से नियम विरुद्ध जाकर सफाईकर्मी और बंधुआ मजदूरों जैसा काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
मानवाधिकारों के उल्लंघन का बड़ा उदाहरण
ज्ञापन में कहा गया कि चिलचिलाती गर्मी के बीच होमगार्ड जवान पसीने से तरबतर होकर घंटों मजदूरी करते दिखाई दे रहे हैं। उनसे परिसर की साफ-सफाई, पाइप फैलाने और कबाड़ धुलवाने जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। संगठन का कहना है कि यह दृश्य न केवल होमगार्ड जवानों की वर्दी और उनके सम्मान का घोर अपमान है, बल्कि यह सीधे तौर पर विभागीय शोषण और मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक बड़ा उदाहरण है।बहुजन अधिकार सेना ने यह भी दावा किया है कि इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ विभागीय दबाव और नौकरी जाने के डर से अधिकांश जवान खुलकर विरोध नहीं दर्ज करा पा रहे हैं। जवानों के भीतर इस कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश और मानसिक पीड़ा व्याप्त है।
सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई हो
संगठन ने मांग की है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और होमगार्डों की शिकायतों के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, होमगार्ड जवानों से नियम विरुद्ध मजदूरों जैसा काम कराने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई हो।इसके अतिरिक्त, अग्निशमन केंद्रों पर तैनात होमगार्ड जवानों से केवल उनके निर्धारित सुरक्षा, आपदा और अग्निशमन संबंधी कार्य ही लेने के लिए स्पष्ट एडवायजरी जारी की जाए। जवानों के सम्मान, मानवाधिकार और सेवा नियमों की रक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। भविष्य में किसी भी जवान से झाड़ू-पोछा, कबाड़ धुलवाने या अन्य कोई भी अपमानजनक कार्य न कराए जाने की स्थायी व्यवस्था लागू हो।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन