{"_id":"58c5707d4f1c1b812adc3fe7","slug":"holi-to-be-celebrated-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"होरियारों की टोली जमकर खेलेगी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होरियारों की टोली जमकर खेलेगी होगी
Amarujala Bureau
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
होली की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार को लेकर रविवार को दिन भर बाजारों में चहल-पहल रही। पिचकारियों, किराना व खोवा-मिष्ठान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमडने से बाजारों की रौनक बढ़ गई। शहर के चौक समेत कई जगहों पर उत्साही युवाओं ने डीजे की व्यवस्था की। युवाओं की टोली में शामिल लोगों ने आने-जाने वाले राहगीरों को रंग से सराबोर कर दिया। निर्धारित स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां में लोग जुटे रहे। देर शाम होलिका पूजन के साथ ही होलिका दहन हुआ। होलिका दहन के साथ होली की हुड़दंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
जिले में होली के एक दिन पूर्व रविवार को युवाओं व बच्चों में पर्व का उत्साह नजर आने लगा। सुबह से ही बाजारों में खासी रौनक रही। शहर के चौक घंटाघर, शाहगंज चौराहा, गुड़मंडी, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, डाकखाना चौराहा, गंदा नाला रोड आदि स्थानों पर दिन भर लोगों की चहल-पहल बनी रही। चौक घंटाघर से शाहगंज चौराहे तक सडक़ की पटरियों पर पापड़, चिप्स, सूजी, मैदा आदि की करीने से दुकानें सजी रहीं। इन दुकानों पर दिन भर खरीदारों की भीड़ लगी रही। ठठेरी बाजार, बाटा गली आदि स्थानों पर पखवारे भर से सजी दुकानों पर रंग-बिरंगी विभिन्न वैरायटी की पिकचारियां व टोपी आदि खरीदने के लिए बच्चे व उनके अभिभावक पहुंचे। खोवा की दुकानों पर भी दिन भर ग्राहक जमा रहे।
विज्ञापन
बस स्टेशन समेत शहर की विभिन्न मिष्ठान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बनी रही। कई दुकानों पर होली स्पेशल मिठाइयां भी बेची गई। खरीदारी के लिए लोग घरों से जरूरी सामानों की सूची बनाकर लाए। रविवार की शाम लोग होलिका पूजन की तैयारियों में जुट गए। देर शाम शहर समेत ग्रामीण अंचल के निर्धारित स्थलों पर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न चौराहों पर होली की हुड़दंग शुरू हो गई। रविवार को सुबह से ही रंग व अबीर-गुलाल से सराबोर उत्साही युवा डीजे की धुन पर थिरकने लगे।
विज्ञापन