{"_id":"5bba8269b91e73d0a7c257160f4fa34a","slug":"hliapur-belwai-route-will-made-285-million-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"285 करोड़ से बनेगा हलियापुर-बेलवाई मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
285 करोड़ से बनेगा हलियापुर-बेलवाई मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले की सीमा से आजमगढ़ की सीमा तक जाने वाले हलियापुर-बेलवाई मार्ग का जीर्णोद्धार होगा। 95 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण विश्व बैंक व एशियन बैंक मिलकर कराएगा। मार्ग के जीर्णोद्धार व दो लेन बनाने के लिए विश्व बैंक ने 285 करोड़ रुपये मंजूर किया है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद शासन ने सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी से रोड वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
जिले के सबसे लंबे जिला मार्ग के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। अमेठी जनपद की सीमा हलियापुर से निकलकर धनपतगंज, कूरेभार, सेमरी बाजार होते हुए बेलवाई तक जाने वाले इस मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। 95 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण विश्व बैंक व एशियन बैंक मिलकर कराएंगे।
विज्ञापन
मार्ग निर्माण के लिए विश्व बैंक ने 285 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिया है। स्वयं निर्माण कराने का जिम्मा लिया है। विश्व बैंक से धनराशि मंजूर होने के बाद शासन ने सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है। शासन ने लोक निर्माण विभाग से सड़क वापस ले ली है।
विज्ञापन
जारी आदेश में शासन ने लोक निर्माण विभाग को इस मार्ग पर अब कोई कार्य नहीं कराने का आदेश दिया है। अभी तक यह मार्ग लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के पास था।
95 किलोमीटर लंबे हलियापुर-बेलवाई मार्ग के निर्माण के दौरान सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कराया जाएगा। चौड़ीकरण में इसे दो लेन बनवाया जाएगा। बाजारों में पानी निकासी आदि की व्यवस्था की जाएगी। अभी तक यह मार्ग अधिकतर जगहों पर सिंगल था। मंजूरी मिलने के बाद प्रमुख अभियंता ने विभाग को पत्र भेजा है।
मार्ग के निर्माण की मांग सांसद वरुण गांधी और सपा सदर विधायक अरुण वर्मा भी काफी दिनों से करते आ रहे हैं। सांसद ने भूतल परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय और विधायक ने मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखा था। दोनों माननीयों ने सड़क निर्माण की जरूरत बताई थी।