{"_id":"5d3b41118ebc3e6d0c33ab71","slug":"hindu-yuva-vahini-attack-on-subdivision-office-sultanpur-news-lko4730030100","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपखंड कार्यालय पर हिंयुवा नेता ने साथियों संग बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपखंड कार्यालय पर हिंयुवा नेता ने साथियों संग बोला हमला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उपखंड दफ्तर पर शुक्रवार दोपहर हिंयुवा के उपाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ धावा बोल दिया। हमलावरों ने दफ्तर में मौजूद जेई की पिटाई शुरू कर दी।
हमले से सहमे अन्य कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। पिटाई से घायल जेई का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने हिंयुवा नेता समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र में अयोध्या रोड पर पावर कॉर्पोरेशन का उपखंड दफ्तर है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हिंयुवा के उपाध्यक्ष प्रांजल सिंह अपने कई समर्थकों के साथ कार्यालय पर पहुंच गए।
दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों से प्रांजल सिंह ने जेई राजेश के बारे में पूछताछ की। इस दौरान राजेश ने कहा कि बताएं मैं ही जेई राजेश हूं। आरोप है कि जेई के इतना बोलते ही प्रांजल सिंह ने समर्थकों के साथ उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जेई पर दिनदहाड़े हुए हमले से भयभीत दफ्तर में मौजूद अन्य कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। जेई को पीटने के बाद हिंयुवा नेता अपने समर्थकों के साथ दफ्तर से चले गए।
पिटाई से घायल जेई राजेश घटना की सूचना अपने अधिकारियों को देते हुए कूरेभार थाने पहुंचे और एसओ प्रवीण कुमार से आपबीती सुनाई। एसओ ने घायल जेई का मेडिकल परीक्षण कराया।
एसओ ने बताया कि जेई की तहरीर पर प्रांजल सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हिंयुवा नेता प्रांजल सिंह ने भी जेई पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
जांच में हिंयुवा नेता का आरोप फर्जी पाया गया है। इस मामले में
हिंयुवा के जिला उपाध्यक्ष प्रांजल सिंह ने बताया कि वे शुक्रवार को उपखंड के दफ्तर पहुंचे और जेई से फोन नहीं उठाने के बारे में पूछा। जेई ने कहा कि मेरा जब मन करेगा, तब फोन उठाऊंगा।
इसे लेकर विवाद हुआ। प्रांजल सिंह ने मारपीट की घटना से इंकार किया। दूसरी तरफ हिंयुवा अयोध्या के मंडल प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिजली कटौती समेत कई अन्य समस्याएं चल रही हैं। जेई किसी का फोन नहीं उठाते हैं। इसीलिए प्रांजल वहां गए थे। जेई से प्रांजल की कहासुनी हुई है।