{"_id":"680a8487131873bfbd0b44ef","slug":"hindu-organizations-marched-on-foot-to-protest-against-the-pahalgam-incident-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-131368-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हिंदू संगठनों ने पहलगाम की घटना के विरोध में किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हिंदू संगठनों ने पहलगाम की घटना के विरोध में किया पैदल मार्च
Fri, 25 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ में विरोध प्रदर्शन करते लोग।
सुल्तानपुर। पहलगाम की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले हिंदू संगठनों ने लंभुआ कस्बे में पैदल मार्च करते हुए आक्रोश जताया। संघ के खंड संघ चालक डॉ. दिनेश प्रताप सिंह व अजय पांडेय की अगुवाई में हनुमाननगर के श्री राम दरबार मंदिर से निकला पैदल मार्च कोतवाली के बगल हनुमान मंदिर पर समाप्त हुआ।
धम्मौर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के जिला सेवा प्रमुख दयाराम चौरसिया की अगुवाई में हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। हनुमानगढ़ी मंदिर से निकला कैंडल मार्च कस्बे में समाप्त हुआ, जहां आतंकवादियों का पुतला फूंका गया।
इस मौके पर अशोक सिंह, महेश सिंह, शीतला यादव, हृदय प्रकाश मौजूद रहे। कुड़वार में घटना के विरोध में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपाइयों और हिंदू संगठनों ने कस्बे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का पुतला फूंका।
विज्ञापन
बल्दीराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन करते हुए वलीपुर के सेमती चौराहे पर आतंकवादियों का पुतला फूंका। इस मौके पर विपुल मिश्र, वेद प्रकाश, मुकेश अग्रहरि, अरुण दूबे मौजूद रहे। शिवगढ़ व कटका में भी विरोध प्रदर्शन हुआ।