{"_id":"6a2d98e857e9005a040f8786","slug":"hindu-organizations-angered-by-a-viral-video-from-dehradun-burned-an-effigy-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-158355-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: देहरादून के वायरल वीडियो से नाराज हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: देहरादून के वायरल वीडियो से नाराज हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला
Sat, 13 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। देहरादून में समुदाय विशेष के दो युवकों के वायरल हुए वीडियो से नाराज हिंदू संगठनों ने बगिया चौराहे पर पुतला जलाकर विरोध जाहिर किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक यशदीप ठठेर ने कहा कि वायरल वीडियो में दो समुदाय विशेष के युवक हिंदू युवतियों के साथ एक होटल में दिख रहे हैं। स्थानीय हिंदू संगठनों ने उन लोगों को पकड़ा।
उन्होंने दोनों युवकों पर युवतियों के धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार रूबी यादव को ज्ञापन दिया गया। तथ्यों को सार्वजनिक करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल विभाग संयोजक गौरव पांडेय, जिला संयोजक प्रांजल सिंह, संदीप सिंह, अनमोल अग्रहरि, राज अग्रहरि शामिल रहे। गो रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।(संवाद)
महिला के साथ वीडियो वायरल
जयसिंहपुर। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक व्यक्ति व महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो स्थानीय कोतवाली के एक गांव का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
(संवाद)