फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hindi story competition results announced

हिंदी कहानी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Tue, 17 Nov 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Hindi story competition results announced
सुल्तानपुर। मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान 2020 का परिणाम घोषित हो गया है। डॉ. किसलय पंचोली इंदौर की कहानी आलमारी का एक खाना को प्रथम स्थान मिला है। आगामी 20 दिसंबर को पुरस्कृत रचनाकारों का जिले में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान के घोषित परिणाम में डॉ. किसलय पंचोली इंदौर की कहानी आलमारी का एक खाना को प्रथम, मीनाक्षी दुबे देवारा की कहानी गुम्मा तथा डॉ. संध्या तिवारी की कहानी नियर अबाउट डेथ को समान अंक पाने के कारण द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

आशीष दलाल की कहानी टूटे दरख़्त पर उगीं कोंपलें को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में विशेष सांत्वना पुरस्कार के लिए अश्विनी कुमार आलोक वैशाली बिहार नाच कहानी, डॉ. नीहारिका वाराणसी की आप हैं कौन कहानी व प्रमोद कुमार सुमन मिर्जापुर की उलझन कहानी शामिल हैं, जो शीघ्र ही प्रकाश्य पुरस्कार अंक में छपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर को जिले में पुरस्कृत रचनाकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जो कोरोना से उत्पन्न स्थितियों पर निर्भर करेगा। इस दौरान आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का द्वितीय सत्र कोरोना का वर्तमान और नई साहित्यिक जिम्मेदारियां व सरोकार पर केंद्रित होगा। इस प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के निर्णायक डॉ. सुरेंद्र विक्रम लखनऊ, रामेश्वर कंबोज हिमांशु दिल्ली व शशि भूषण बडोनी देहरादून होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed