फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hindi is our consciousness, honor, and pride: Tarang

हमारी चेतना, सम्मान और अभिमान है हिंदी : तरंग

Sun, 13 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hindi is our consciousness, honor, and pride: Tarang
काव्य पाठ करते कवि अ​भिनव सिंह। संवाद
सुल्तानपुर। ‘हमारी चेतना, सम्मान, अभिमान है हिंदी, दिलों को जोड़ती स्नेह की पहचान है हिंदी’। यह काव्य पाठ कवि अभिमन्यु शुक्ल तरंग ने हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर करौंदिया मोहल्ले में आयोजित कवि सम्मेलन में पढ़ी।
विज्ञापन

रविवार को करौंदिया स्थित एक मैरिज लॉन में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर घर सुल्तानपुर और उदगार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. एमपी सिंह ने दीप जलाकर किया। कवि सम्मेलन के अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल व संयोजक कवि केशव प्रसाद सिंह रहे। काव्य पाठ की शुरुआत मनोज सुल्तानपुरी के सरस्वती वंदन से हुई। इसके बाद रोहित राय ने शृंगार रस की कविता पढ़ी। उद्धव गोपी संवाद की उनकी पंक्तियां खूब सराही गईं। कवि अभिनव सिंह ने ‘मगर जो सिर उठाए और भारत मां को गाली दे, कसम तुमको भवानी को वहीं सिर काटने होंगे’।
विज्ञापन

कवयित्री अंजली द्विवेदी ने अपनी रचना ‘आज न जाने क्यों ऐसे रो रहे थे, क्या हुआ, क्या पता क्या खो रहे थे’ पढ़ी। इसके अलावा कवि केशव सिंह, कवि नरेंद्र शुक्ल, कवि अनुपम द्विवेदी, कवि अभिनव सिंह, कवि हरिनाथ शुक्ल, कवि राजकपूर शुक्ल और सत्या पंडित ने भी अपनी रचनाएं पढ़ी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल सिंह, केएनआई के असिस्टेंट प्रोफेसर राघवेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, घर सुल्तानपुर के संयोजक नितिन मिश्र, भाजपा नेता संदीप मिश्र, प्रीति प्रकाश, अखिलेश पर्वत, कांग्रेस नेता वरुण मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed