फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hindi is a rich language of national unity and harmony.

Sultanpur News: हिंदी राष्ट्रीय एकता और समरसता की समृद्ध भाषा

Mon, 14 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hindi is a rich language of national unity and harmony.
कादीपुर। स्थानीय संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य आरएन सिंह ने हिंदी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की समृद्ध भाषा बताया। सहायक प्रोफेसर करुणेश प्रकाश भट्ट ने हिंदी के चुनौतीपूर्ण परिदृश्य के बावजूद इसकी व्यापकता से समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार ने हिंदी को भाषाओं में सामंजस्य स्थापित करने वाली बताया। अवनीश प्रताप पांडेय ने मानक भाषा के प्रयोग का आह्वान किया। गोष्ठी का संचालन चंद्र प्रकाश यादव ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में शिक्षक नीरज पांडेय ने हिंदी भाषा के महत्व और गौरवशाली परंपरा से परिचित कराया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने मातृभूमि व मातृभाषा के प्रति प्रेम व सम्मान रखने को कहा।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप को हिंदी साहित्य सम्मेलन ने साहित्य महोपाध्याय सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें सोमवार को प्रयागराज के राजर्षि टंडन मंडपम में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। साहित्यिक संस्था अवधी मंच के सचिव ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जेके उपाध्याय मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर सम्मानित हुए मेधावी।
लंभुआ। पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया में हिंदी भाषा और साहित्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक कक्षा व वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। हिंदी के महत्व पर उप प्रधानाचार्य हरिशंकर यादव, दिलीप सिंह और श्यामा प्रसाद ने विस्तार से चर्चा किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय मुरली में कार्यक्रम का आयोजन कर हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की गई। बच्चों ने रंग-बिरंगे गुब्बारों से साज-सज्जा कर केक काटकर हिंदी दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक नेता रणवीर सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, भावनाओं और राष्ट्रीय अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed