फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   highway

स्केटिंग करते 300 किमी. यात्रा पर निकली कथक नृत्यांगना

Wed, 29 Sep 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
highway
2. लंभुआ के एक विद्यालय में सोनी चौरसिया का स्वागत करते शिक्षक। - फोटो : SULTANPUR
लंभुआ (सुल्तानपुर)। वाराणसी से स्केटिंग करते हुए लखनऊ तक करीब 300 किमी. की यात्रा पर 30 सदस्यीय दल के साथ निकली कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया का बुधवार को जिले में जगह-जगह स्वागत हुआ। 126.5 घंटे लगातार कथक नृत्य करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली सोनी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व मिशन शक्ति का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद जागरूकता का बीड़ा उठाया है। अपने अभियान पर निकली सोनी दो अक्तूबर का गांधी जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

वाराणसी से स्केटिंग करते हुए 30 सदस्यीय दल के साथ मंगलवार की शाम जिले की सीमा चांदा में पहुंचने पर लंभुआ भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने सोनी के अभियान को सराहा। उनके साथ और कई लोग शामिल रहे। चांदा डाक बंगले से सोनी चौरसिया बुधवार की सुबह फिर अपने दल के साथ स्केटिंग करते हुए जिले के लिए निकली। रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। एस कान्वेंट स्कूल, मुरली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने उनके अभियान के लिए शुभकामना देते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन

भदैंया में सोनी चौरसिया की स्केटिंग टीम को ब्लॉक पर अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। आराम के लिए रुकी टीम को कुर्सी व चटाई तक की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब 20 मिनट रुकने के बाद टीम जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। शहर में पहुंचने पर भारत विकास परिषद पदाधिकारियों समेत भाजपाइयों व अन्य लोगों ने सोनी का जोरदार स्वागत किया। शहर में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सरकार के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ व मिशन शक्ति अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक जागरूकता फैलाकर नारी शक्ति को मजबूत किया जाएगा। उनका मकसद नारि शक्ति को सुरक्षा, आत्मनिर्भर व शिक्षित बनाना है। स्वागत करने वालों में कोइरीपुर नगर पंचायत के व्यापारी नेता राजकुमार अग्रहरि, अनूप बरनवाल, चंदन चतुर्वेदी, प्रवीण सिंह, राजेशराज मिश्र समेत अन्य लोग शामिल रहे। मुरली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक रणवीर सिंह अपने स्टाफ के साथ उनकी अगवानी की। सोनी ने बच्चों को शिक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed