फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   highway

हाईवे मरम्मत की गुणवत्ता परखने पहुंची टीम

Wed, 29 Sep 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
highway
5. हनुमानगंज में हाईवे की गुणवत्ता जांच करते एनएचएआई के अधिकारी। - फोटो : SULTANPUR
भदैंया। वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे की पुरानी सड़क पर भदैंया से महानपुर तक तीन किमी की दूरी में पिछले दिनों सड़क की मरम्मत का कार्य कराया गया था। बुधवार को मरम्मत की गई सड़क की गुणवत्ता परखने एनएचएआई (नेशनल हाईवे ऑथारिटी आफ इंडिया) की टीम पहुंची। टीम में शामिल अभियंताओं ने मशीन से सड़क निर्माण की जांच की। जांच में सब ठीक मिला।
विज्ञापन

सुलतानपुर जिले से वाराणसी निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे पर अभी पुरानी सड़क से आवाजाही हो रही है। भदैंया ब्लॉक मुख्यालय से महानपुर तक तीन किमी हाईवे की सड़क काफी खराब थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एनएचएआई की ओर से तीन किमी सड़क की मरम्मत का कार्य पिछले दिनों पूरा किया गया था। सड़क मरम्मत होने से राहगीरों को आवाजाही में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को एनएचएआई के अधिकारी तीन किमी. में कराई गई सड़क की मरम्मत की जांच करने पहुंचे। मशीन लगाकर जगह-जगह जांच की गई। एनएचएआई के मैटेरियल इंजीनियर जीके सिंह ने बताया कि हाईवे की पुरानी सड़क से आवाजाही में लोगों को दिक्कत हो रही थी। इसकी मरम्मत का कार्य पिछलों दिनों पूरा करवाया गया था। बुधवार को सड़क की गुणवत्ता की जांच की गई है। जांच में सब सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed