फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Helpdesk will be made at every polling place in the election

चुनाव में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बनेगी हेल्पडेस्क

Wed, 12 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Helpdesk will be made at every polling place in the election
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कराया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्पडेस्क बनाने के साथ ही गोला रेखांकित किया जाएगा। गोले में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करेंगे। उनकी जांच के लिए वहां थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, सैनिटाइजर व मास्क समेत अन्य संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच कराए जा रहे विधानसभा चुनाव में संक्रमण को रोकने के लिए आयोग ने आदेश जारी किया है। आयोग ने कोरोना गाइडलाइन के तहत चुनाव संपन्न कराने का आदेश अधिकारियों को दे दिया है। खासकर मतदान के दौरान संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना की गाइडलाइन के अनुपालन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। हेल्पडेस्क पर पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे जो वहां आने वाले मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। मास्क न होने की दशा में मतदाता को वोट देने के लिए मास्क व दस्ताना उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद दस्ताना रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाएगा। इसके साथ ही मतदेय स्थलों पर सैनिटाइजर भी उपलब्ध रहेगा। मतदेय स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के अनुपालन के लिए गोला रेखांकित किया जाएगा। कम से कम 20 गोले बनाने होंगे। मतदाता इसी गोले में खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे।
मतदान के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मतदेय स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर संबंधित मतदाता को मतदेय स्थल पर जाने से रोक दिया जाएगा। ऐसे मतदाता का वोट सबसे आखिरी में पूरी सावधानी के साथ डलवाया जाएगा जबकि पहले से कोराना पॉजिटिव पाए गए मतदाता का वोट डलवाने के लिए मतदान कर्मियों को संबंधित के घर भेजकर मतदान करवाने की तैयारी चल रही है।
नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ इस बार सिर्फ दो लोग ही कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने कोराना संक्रमण को देखते हुए नामांकन के दौरान भीड़ रोकन के लिए संख्या घटा दी है। पूर्व के चुनावों तक प्रत्याशी के साथ कक्ष में प्रवेश के लिए पांच की अनुमति रही।
यही नहीं नामांकन के लिए जाते समय प्रत्याशियों को सिर्फ दो वाहनों की इजाजत मिल सकेगी। अभी तक प्रत्याशियों के साथ तीन वाहनों की अनुमति रही। संक्रमण को देखते हुए आयोग ने वाहनों की संख्या भी एक कम कर दी है।
विधानसभा चुनाव में लगाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज लगवाया जाएगा। बूस्टर डोज लगवाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना योद्धाओं को बूस्टर डोज लगवाया जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी. प्रसाद ने बताया कि आयोग की ओर से चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कराने का आदेश जारी किया गया है। आयोग के निर्देश पर चुनाव में गाइडलाइन की व्यवस्था बनाई जा रही है। संक्रमण को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed