फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heavy vehicles remained stranded on the highway, waiting for the diversion to end.

Sultanpur News: डायवर्जन खत्म होने के इंतजार में हाईवे पर रुके रहे भारी वाहन

Wed, 26 Nov 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 26 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles remained stranded on the highway, waiting for the diversion to end.
 रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर कस्बे के पास डायवर्जन स्थल पर लगी वाहनों की कतार। 
सुल्तानपुर। अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों के लिए लागू रूट डायवर्जन का बुधवार को कुछ खास असर नहीं दिखा। रायबरेली-अयोध्या हाईवे के हलियापुर के पास सुबह दो घंटे के लिए बड़े वाहनों को रोका गया। जिससे करीब एक किमी की दूरी में वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर जाने में नुकसान होगा। दिन में अयोध्या कंट्रोल रूम से मेसेज मिलने के बाद वाहनों को सीधे हाईवे से भेजा गया।
विज्ञापन

अयोध्या के राम मंदिर में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए रविवार रात से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया था। बुधवार को भी रूट डायवर्जन से बड़े वाहनों को कूरेभार के मुजेश के पास से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से रवाना किया गया। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर कस्बे के पास डायवर्जन स्थल पर बुधवार सुबह आठ बजे बड़ी संख्या में भारी वाहनों की कतार लग गई। लुधियाना से कीटनाशक दवाएं लेकर अयोध्या जाने वाले ट्रक चालक हरप्रीत ने बताया कि दूसरे रास्ते से घूमकर जाने में वक्त लगेगा, इससे काफी डीजल खर्च हो जाएगा। राजस्थान से मार्बल लेकर अयोध्या जा रहे ट्रक चालक रंजीत ने बताया कि रूट डायवर्जन खत्म होने के बाद ही वह अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि सुबह के समय कुछ वाहनों को रोका गया था। हालांकि, अयोध्या से मेसेज मिलने के बाद वाहनों को दिन में ही गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। हाईवे पर यातायात पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed