फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heavy rains and hail caused heavy havoc

तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलों ने मचाई भारी तबाही

Fri, 06 Mar 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains and hail caused heavy havoc
सुल्तानपुर। जिले में मौसम के बदले रुख से बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश से जिले के तकरीबन सभी इलाकों में रबी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आंधी की चपेट में आने से गेहूं की फसल जमीन पर पलट गई है।
ओला गिरने से अगेती दलहनी-तिलहनी फसलों में भारी नुकसान हुआ है। फसलों में हुए नुकसान से किसान मायूस हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 35 मिमी. रिकॉर्ड की गई है। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम के अचानक करवट बदलने से बृहस्पतिवार को शाम के समय तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जिले में जमकर तबाही मचाई है। बारिश रबी की लगभग सभी फसलों के लिए नुकसान दायक साबित हुई है। बारिश के दौरान तेज हवा के झोंकों ने रबी की मुख्य फसल गेहूं में भारी नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। गेहूं के साथ ही जौ, चना, मटर, मसूर, राई व सरसों समेत दलहनी व तिलहनी फसल में ओला गिरने से भारी नुकसान हुआ है। आलू के खेत में बारिश का पानी भर जाने से उसके सड़ने के आसार बढ़ गए हैं।
तेज हवा के साथ हुई बारिश के कहर से बर्बाद हुई गेहूं समेत रबी की अन्य फसलों में उत्पादन पर असर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। बारिश से फसलों में हुए नुकसान से किसान मायूस हैं। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सड़कों व रास्तों में पानी भर जाने से और कीचड़ जमा हो जाने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बेमौसम हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा है। हालांकि, शुक्रवार को बारिश नहीं होने और दोपहर बाद हल्की धूप निकल आने से लोगों को कुछ राहत मिल गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलेगी है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed