{"_id":"57432e754f1c1b781869139a","slug":"heavy-rain-brings-respite-from-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Amarujala Bureau
Updated Mon, 23 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
बरसे मेघा तो खिले चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार की रात में और सोमवार को सुबह के समय बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। बारिश होने से शहर समेत कई जगहों पर सड़कों के कीचड़युक्त हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 4.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है। विभाग ने मंगलवार को भी छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
मौसम के बदले रुख से रविवार की देर रात और सोमवार को सुबह के समय शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। पारा में गिरावट आने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। खेतों में बोई गई जायद की फसलों में बारिश ने हरियाली ला दी है। बरसात होने से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर स्थित पुलिस लाइंस के पास विवेक नगर मोड़, लखनऊ नाका, करौंदिया, रोडवेज बस स्टेशन, डीएम आवास के पास, लाल डिग्गी चौराहा, गभड़िया समेत कई जगहों पर सड़कों के कीचड़युक्त हो जाने से लोगों को आवागमन में खासी परेशनी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने जलभराव हो जाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दोपहर बाद मौसम साफ होने से धूप निकल आई। मौसम विभाग के मुताबिक 4.6 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने मंगलवार को भी छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25.5 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।