फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heat wave in Sultanpur

43.0 डिग्री पहुंचा तापमान       

Sun, 07 May 2017 10:14 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 07 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Heat wave in Sultanpur
दिनभर झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला

आसमान से बरस रही आग से जिले में जनजीवन बेहाल हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।  नहर व राजकीय नलकूपों के दगा देने से किसानों के खेत में बोई गई जायद की फसलें सूखने लगी हैं। रविवार को दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 43.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी तापमान में वृद्घि होने की संभावना जताई है।      

विज्ञापन


                  
रविवार को दिन भर भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। मौसम साफ रहने से सुबह के समय धूप निकल आई। सुबह करीब नौ बजते ही तेज धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


तेज धूप से बचाव करने के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। पछुवा हवा के साथ चल रहे लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। गर्मी से बेहाल लोगों ने गन्ना व बेल के शर्बत का सेवन किया। रविवार को दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed