{"_id":"5910a2274f1c1b3b54851cb3","slug":"heat-wave-creates-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश ने दिनभर झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश ने दिनभर झुलसाया
Amarujala Bureau
Updated Mon, 08 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
सूरज ने झुलसाया
- फोटो : अमर उजाला
पुरवा हवा चलने से सोमवार को उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। तापमान में मामूली गिरावट आने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान में हल्के बादल रहने और बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन