{"_id":"63e5416f897d6de3ea0fd38a","slug":"hearing-will-be-held-in-the-case-filed-against-swami-prasad-maurya-sultanpur-news-c-13-1-82571-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दायर केस में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दायर केस में होगी सुनवाई
Fri, 10 Feb 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुलतानपुर। श्रीराम चरित मानस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दायर परिवाद को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि नियत की है।
शहर के निराला नगर निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी ने स्वामी प्रसाद के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट में परिवाद दायर किया था। उनके अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि पूर्व मंत्री ने गत 22 जनवरी को श्रीरामचरित मानस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे परिवादी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
कोर्ट ने मामले में कोतवाली नगर पुलिस से रिपोर्ट तलब कर नौ फरवरी की तारीख नियत की थी। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए मंजूर करने का आदेश दिया है।