फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hearing was not held in Amethi's Gungavach case

Sultanpur News: अमेठी के गुंगवाछ कांड में नहीं हुई सुनवाई

Wed, 14 Feb 2024 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hearing was not held in Amethi's Gungavach case
सुल्तानपुर। अमेठी के चर्चित गुंगवाछ कांड में वादी मुकदमा की ओर से दी गई ट्रांसफर अर्जी पर मंगलवार को जिला जज जय प्रकाश पांडेय के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मामले में सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तिथि नियत की गई है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल के मुताबिक अमेठी कोतवाली के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की 15 सितंबर, 2022 को जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव के पुत्र अमरजीत यादव ने रामदुलारे यादव, अखिलेश, बृजेश व छोटू उर्फ अभिषेक यादव, ग्राम प्रधान आशा तिवारी, उनके पुत्र नितिन व पति रामशंकर तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। गुंगवाछ कांड की सुनवाई एडीजे अंकुर शर्मा की कोर्ट में चल रही है। वादी मुकदमा अमरजीत यादव ने पिछले दिनों विचारण न्यायालय पर अविश्वास जताते हुए जिला जज की कोर्ट में ट्रांसफर अर्जी दी थी। अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन जिला जज जय प्रकाश पांडेय के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। मामले में सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed