{"_id":"692b3423f6dadcf79007033f","slug":"hearing-on-four-in-gangster-case-against-former-mla-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-145395-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व विधायक के खिलाफ लगे गैंगस्टर केस में चार को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व विधायक के खिलाफ लगे गैंगस्टर केस में चार को सुनवाई
Sat, 29 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में शनिवार को पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर के मुकदमे में सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। इस मामले में कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी है। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तारीख तय की है।
धनपतगंज थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी सीताराम यादव ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, सह आरोपी अंशू सिंह, रुकसार अहमद, विजय यादव व दीपक सिंह उर्फ बबलू सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपी दीपक सिंह और विजय यादव के खिलाफ प्रचलित कार्यवाही खत्म की जा चुकी है, जबकि पूर्व विधायक सहित तीन आरोपियों के खिलाफ ट्रायल लंबित है। इस मामले में आरोपियों की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई है।