UP News: राहुल गांधी पर मानहानि केस की सुनवाई टली, गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
सांसद राहुल गांधी पर मानहानि केस की सुनवाई टल गई है। अब इसमें अगली तारीख नियत की गई है। गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार को होने वाले राहुल गांधी पर मानहानि केस की सुनवाई टल गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई होनी थी। मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई।
मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। राहुल गांधी पर बेंगलुरू में तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज है।
यह भी पढ़ेंः- UP By-Election 2024: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल
जमानत हो चुकी, बयान भी हो चुके दर्ज
मामले में थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। इसमें राहुल गांधी की जमानत व बयान दर्ज हो चुका है।