{"_id":"67a5d4720fb958a7920cc720","slug":"hearing-of-case-against-amit-shah-in-sultanpur-postponed-for-commenting-against-dr-bhimrao-ambedkar-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमित शाह के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई टली, अब इस तारीख को होगी; डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमित शाह के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई टली, अब इस तारीख को होगी; डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी का मामला
Fri, 07 Feb 2025 03:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 03:07 PM IST
सार
सुल्तानपुर में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई टल गई है। अब यह 19 फरवरी को होगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी मामले में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
कोर्ट।
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर मुकदमे में शुक्रवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई टल गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन
धम्मौर थाने के बनकेपुर सरैया गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राम खेलावन ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बीते दिनों कोर्ट में मुकदमा (परिवाद) दायर किया था। आरोप लगाया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने एक दिसंबर 2024 को संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थी। मामले में परिवादी राम खेलावन व जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मैरी रंजीत गांव निवासी सुमन देवी का बयान कोर्ट में दर्ज हो चुका है। शुक्रवार को मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।
विज्ञापन